मिर्जापुर, अप्रैल 28 -- लालगंज। क्षेत्रीय विधायक रिंकी कोल ने सोमवार को कठवार गांव में डेढ़ करोड़ की परियोजना का शिलान्यास किया। इनमें ग्राम पंचायत में पंचायत उत्सव भवन के निर्माण के लिए विधायक ने विधि विधान से भूमि पूजन कर नींव रखा। उन्होंने कहा कि इस उत्सव भवन का क्षेत्र के जनमानस को लाभ मिलेगा। क्षेत्र के लोगों को पुत्रियों की शादी के लिए किराए पर लान नहीं लेना होगा। इससे गरीब परिवार को लाभ मिलेगा इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य विष्णु सिंह ने कहा कि सरकार का यह कार्य बहुत ही सराहनीय है। इससे क्षेत्र के जनमानस को बहुत लाभ मिलेगा। इस अवसर पर ब्लाक प्रमुख जयंत कुमार, खंड विकास अधिकारी विजय शंकर तिवारी, अजय शंकर, ग्राम प्रधान रामसेवक कोल व अखिलेश बिंद उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...