विधायक ने उठाए जनहित के अहम मुद्दे
भागलपुर, जुलाई 25 -- कहलगांव, निज प्रतिनिधि। बिहार विधानसभा के मानसून सत्र में कहलगांव के विधायक शुभानंद मुकेश ने क्षेत्र की जनसुरक्षा, स्वास्थ्य, ऊर्जा और आधारभूत संरचना से जुड़े कई महत्वपूर्ण मुद्दे सदन में उठाए। उन्होंने तारांकित प्रश्न, ध्यानाकर्षण, शून्यकाल और गैर-सरकारी संकल्प के माध्यम से लंबित समस्याओं के समाधान की मांग की। विधायक ने उत्तरवाहिनी गंगा तट पर श्रद्धालुओं की सुरक्षा के लिए स्थायी एसडीआरएफ इकाई, मोटरबोट, प्रशिक्षित गोताखोर और आधुनिक बचाव उपकरण उपलब्ध कराने की मांग की। ऊर्जा विभाग से भोलसर पंचायत के नया टोला में घरों के ऊपर से गुजर रही 11 केवी हाईटेंशन लाइन को हटाने का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने अनुमंडलीय अस्पताल, कहलगांव में भवन मरम्मत, विशेषज्ञ चिकित्सकों की नियुक्ति आदि की मांग की। यह भी पढ़ें- सदर विधायक ने मानसून सत...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.