महोबा, मार्च 14 -- महोबा, संवाददाता। जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर चरखारी विधायक ने मोर्चा खोला है। जल शक्ति मंत्री का काफिला रोकने के बाद एक माह की मोहलत का समय व्यतीत होने के बाद विधायक के हमला एक बार फिर तेज हो गए है। विधायक ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र भेजकर पूरे मामले में एसआईटी गठित करा जांच कराने और दोषी अधिकारियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग उठाई है। जिले भर में जल जीवन मिशन के कार्य सुर्खियों में है। ग्राम प्रधानों के साथ चरखारी विधायक बृजभूषण राजपूत के द्वारा जल शक्ति मंत्री का रास्ता रोककर जल जीवन मिशन के अधूरे कार्यो पर नाराजगी जाहिर की थी। बाद में मंत्री ने एक माह में सभी कार्य पूर्ण कराने का आश्वासन दिया था। समय सीमा के बाद एक बार फिर विधायक ने जल जीवन मिशन के कार्यो को लेकर मोर्चा खोल दिया है। विधायक का कहना है कि ग...