हजारीबाग, मई 14 -- बरही, प्रतिनिधि। गुरुवार को विधायक मनोज कुमार यादव ने जनगणना 2027 के तहत स्व-गणना प्रक्रिया में अपनी भागीदारी निभाई। ऑनलाइन अपने और अपने परिवार की जानकारी दर्ज की। इस दौरान बीडीओ जयपाल महतो, सांख्यकी पदाधिकारी सुरेन्द्र कुमार भी मौजूद थे। ​अपनी स्व- गणना जानकारी दर्ज करने के बाद विधायक ने सिड जनरेट की। प्रक्रिया पूरी करने के बाद विधायक ने क्षेत्र के लोगों से भी अपील की कि वे राष्ट्र निर्माण के इस महत्वपूर्ण कार्य में बढ़-चढ़कर भाग लें। बीडीओ जयपाल महतो ने जानकारी देते हुए बताया कि जनगणना 2027 के प्रथम चरण के तहत सरकार ने आम लोगों को घर बैठे जानकारी भरने की सुविधा दी है। स्व-गणना पोर्टल पर 7 मई से 21 मई 2026 तक ऑनलाइन जानकारी दर्ज की जा सकती है। कहा कि पोर्टल से जानकारी भरने के बाद प्राप्त होने वाली सिड का विशेष महत्व है...