दुमका, अप्रैल 17 -- काठीकुंड, प्रतिनिधि। शिकारीपाड़ा विधानसभा विधायक आलोक कुमार सोरेन ने प्रखंड में ग्रामीण विकास और महिला सशक्तिकरण की दिशा में कई महत्वपूर्ण सौगातें दीं। उन्होंने गुरुवार को आजीविका पशु सखी केंद्र और पालना घर सहित विभिन्न केंद्रों का विधिवत उद्घाटन किया। जेएसएलपीएस द्वारा प्रखंड के ब्लॉक परिसर और नारगंज में नई पहलों की शुरुआत की गई है। विधायक ने नारगंज में आजीविका पशु सखी केंद्र का शुभारंभ किया। पशुपालकों को तकनीकी सहायता प्रदान करना और ग्रामीण महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उदेश्य सें इस केंद्र का उद्घाटन किया गया है, जहां मुख्य रूप से पशुओं के टीकाकरण और डीवार्मिंग (कीड़े की दवा) पर ध्यान केंद्रित करेगा। यह भी पढ़ें- किशोरी वार्ता सह सखी वार्ता का आयोजन पशुपालकों को प्रमाणित वेंडरों और सरकारी कार्यालयों के माध्यम से बाज...