विधायक ने आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को दिए प्रशस्ति पत्र
बरेली, सितम्बर 8 -- फोटो संख्या 05 मीरगंज, प्रशासन द्वारा तहसील सभागार में आयोजित कार्यक्रम में ब्लॉक की आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं और सहायिकाओं ने मुख्यमंत्री के अयोध्या में हुए कार्यक्रम का लाइव प्रसारण देखा। विधायक ने कहा कि योगी सरकार ने आंगनबाड़ी कार्यकत्री व सहायिका का मानदेय बढ़ा कर उनको पांच लाख रुपयों के कैशलेस इलाज की सुविधा प्रदान की है। साड़़ी की राशि भी सरकार ने बढ़ा दी है। विधायक, ब्लॉक प्रमुख गोपाल कृष्ण व एसडीएम ने कार्यकर्ताओं को प्रशस्ति पत्र और पोषण पोटली वितरित कीं। कार्यक्रम में सीडीपीओ भानुप्रताप, केपी राना, रमेश कुर्मी आदि मौजूद रहे। यह भी पढ़ें- Bareily News: आंगनबाड़ी कार्यकर्ता और सहायिकाओं का सम्मान यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ियों और सहायिकाओं का बढ़ा मानदेय, 5 लाख का कैशलेस इलाज भी, योगी के 3 तोहफे यह भी पढ़ें- आंगनबाड़ी ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.