कुशीनगर, जनवरी 7 -- सेवरही। ठंड और शीतलहर के बीच स्थानीय जनता को राहत पहुंचाने के लिए क्षेत्रीय विधायक द्वारा गरीब व असहाय लोगों में कम्बल वितरित किया। तमकुहीराज के विधायक डॉ असीम कुमार ने सेवरही नगर पंचायत के कार्यालय परिसर में निर्धन व जरूरतमंद परिवारों को कम्बल व गरम वस्त्र प्रदान किए। इस दौरान विधायक ने कहा कि जनप्रतिनिधियों का कर्तव्य है कि वे अपने क्षेत्र के गरीबों की कठिनाइयों को समझें और मौसम जैसी प्राकृतिक चुनौतियों में उनका साथ दें। इस दौरान मुख्य रूप से नगर पंचायत अध्यक्ष सोनिया त्रिभुवन जायसवाल, चेयरमैन प्रतिनिधि त्रिभुवन जायसवाल, भाजपा मण्डल अध्यक्ष सेवरही रमेश व्याहुत, मुन्नीलाल प्रसाद, मक्खन जायसवाल आदि तमाम लोग उपस्थित रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...