उरई, अप्रैल 1 -- पड़री। कोंच के ग्राम पड़री स्थित पीएम श्री प्राथमिक विद्यालय में शिक्षा की अलख जगाते हुए भव्य प्रवेशोत्सव कार्यक्रम में आंगनबाड़ी केंद्र 2 के बच्चों का औपचारिक रूप से प्राथमिक विद्यालय की कक्षा में नामांकन कर उन्हें स्कूली शिक्षा की मुख्यधारा से जोड़ा गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक मूलचंद निरंजन और विशिष्ट अतिथि नगर पालिका अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता ने नवागंतुक बच्चों का तिलक लगाकर और माला पहनाकर स्वागत किया। विधायक ने अभिभावकों से अपील की वे अपने बच्चों को नियमित स्कूल भेजें ताकि वे शिक्षित होकर देश और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकें। इस दौरान एबीएसए खंड शिक्षा अधिकारी सुनील राजपूत, प्रधान अध्यापक उदय भानु निरंजन, अनिल कुमार, सृष्टि गुप्ता, आराधना निरंजन और साधना निरंजन रही।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट...