विधायक ने अपने आवास पर क्षेत्र के लोगों की सुनी समस्याएं
हजारीबाग, अप्रैल 12 -- बरही प्रतिनिधि। विधायक मनोज कुमार यादव ने अपने बरही स्थित आवास पर क्षेत्र से आए लोगों की समस्याएं सुनी और कुछ का निपटारा मौके पर ही कर दिया। क्षेत्र के लोगों की सबसे बड़ी समस्या पेयजल को लेकर थी। चापाकल और जलमीनार लगा है लेकिन पानी नहीं आता है। आधिकांश जलमीनार खराब है। कुछ गांवों में बिजली की समस्या है। कुछ गांवों में रात में बिजली कम मिलती है। आवास, पेंशन और व्यक्तिगत समस्या को लेकर भी लोगों ने फरियाद की। कुछ शिकायतों के त्वरित समाधान के लिए विधायक ने संबंधित अधिकारियों से फोन पर बात की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.