प्रयागराज, मई 23 -- विधायक फूलपुर दीपक पटेल ने शनिवार को अपने आवास पर विधायक निधि से फूलपुर विधानसभा के सात दिव्यांगजनों को बैटरी चालित ट्राईसाइकिल वितरित की। लाभार्थियों में बंदो देवी गुलालपुर, अमरनाथ फिरोजपुर, अजय कुमार भारतीय बिरना, मन्नू लाल बिंद सरायनुरुद्दीन, सुनील सिंह छिबैंया, भोरे लाल सेमरा, शिव कुमारी वारी उमरी शामिल रहीं। विधायक ने कहा कि दिव्यांगजनों की सेवा एवं सहयोग ही सच्ची मानव सेवा है। इस अवसर पर पार्षद अरुण कुमार मिश्रा पिंटू नेता, प्रधान आदित्य सिंह, मीडिया प्रभारी उमेश तिवारी, आनंद पांडेय, भूपेन्द्र पांडेय, चंद्रिका पटेल, शेखर सिंह, सुरेन्द्र सिंह पटेल आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...