संतकबीरनगर, जून 25 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। धनघटा के बसवारीगांव में गुरुवार को आयोजित होने वाले मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम को ऐतिहासिक बनाने के लिए प्रशासन ने कमर कस ली है। कार्यक्रम स्थल की अंतिम रूपरेखा और तैयारियों का जायजा लेने मंगलवार को धनघटा विधायक गणेश चंद चौहान एवं सदर विधायक अंकुर राज तिवारी मौके पर पहुंचे।विधायक द्वय ने डीएम और एसपी के साथ स्थलीय सर्वेक्षण किया। इस दौरान सुरक्षा व्यवस्था, बैठने की व्यवस्था, पार्किंग, पेयजल और साफ-सफाई समेत सभी बिंदुओं पर बारीकी से चर्चा हुई। अधिकारियों ने बताया कि मुख्यमंत्री के आगमन को लेकर मंच, बैरिकेडिंग और हेलीपैड का कार्य अंतिम चरण में है। यह भी पढ़ें- मुख्यमंत्री के संभावित दौरे की तैयारी तेज, डीएम-एसपी ने किया कार्यक्रम स्थलों का निरीक्षण विधायक गणेश चंद चौहान ने मातहत ...