विधायक ने अग्नि पीड़ित को सौंपी धनराशि
काशीपुर, मई 11 -- काशीपुर। विधायक त्रिलोक सिंह चीमा ने शिरोमणी गुरुद्वारा प्रबंधक कमेटी अमृतसर की ओर से प्राप्त दो लाख रुपये की धनराशि अग्निकांड के पीड़ित रामदास सिंह को सौंपी। विधायक चीमा ने बताया कि एसजीपीसी अमृतसर प्रत्येक वर्ष अपने सदस्य को तीन लाख रुपये क्षेत्र में जरूरतमंद को आर्थिक सहायता देने के रूप में यह राशि देती है। बीते दिनों बाजपुर रोड स्थित शंकरपुरी हाइडिल के पीछे निवासी रामदास सिंह के घर में अज्ञात कारणों के आग लगने से भारी आर्थिक क्षति हुई थी। अग्निकांड से हुए नुकसान की भरपाई के लिए सहायता राशि दी गई है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.