लखीमपुरखीरी, अप्रैल 25 -- बिजुआ क्षेत्र के ग्राम अमरपुर में हुए भीषण अग्निकांड के बाद विधायक अमन गिरि पीड़ित परिवारों के बीच पहुंचे और राहत कार्यों का जायजा लिया। मौके पर सभी प्रभावित परिवारों को सूचीबद्ध कर उन्हें राहत सामग्री व खाद्य सामग्री वितरित की गई। विधायक अमन गिरि ने पीड़ितों के साथ बैठकर उनकी समस्याएं सुनीं और जिले के उच्च अधिकारियों से वार्ता कर उन्हें हर संभव सहायता दिलाने का आश्वासन दिया। उन्होंने कहा कि जिन परिवारों के घर पूर्णत कच्चे थे उन्हें मुख्यमंत्री राहत कोष से पक्के मकान दिलाए जाएंगे। साथ ही नुकसान के आधार पर उचित मुआवजा दिलाने की भी बात कही। यह भी पढ़ें- पुरनहिया में चार घर जले सामान राख, पशु झुलसे इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष भाजपा धीरेन्द्र सिंह, बिजुआ ब्लॉक प्रमुख प्रतिनिधि वीरेंद्र भूषण सहित सम्मानित प्रधानगण, ग्रामव...