विधायक निधि से हुए कार्यों का तोड़ा शिलापट
जौनपुर, जून 4 -- बरईपार (जौनपुर), हिन्दुस्तान संवाद। क्षेत्र के चकनवाबाद गांव में मुंगराबादशाहपुर के विधायक पंकज पटेल की निधि से पांच कामों का अलग-अलग स्थानों पर शिलापट लगा था। जिसको तोड़ दिया गया।विधायक के सहयोगी तेजीबजार थाना क्षेत्र के चोरहा गांव निवासी विजय यादव ने तीन जून को प्रार्थना देकर आरोप लगाया कि चकनवाबाद गांव निवासी सुशील विन्द पुत्र महाजन, मनीष विन्द पुत्र महाजन, भोलानाथ विन्द पुत्र नन्हकू राम विन्द ने गांव में इण्टरलाकिंग तथा हाईमास्क लाइट पर लगे शिलापट को तोड़ दिया। पूछने पर गालियां देते हुए दौड़ा लिए। नहर के पास लगे विधायक निवास का बोर्ड भी तोड़ दिये और जान से मारने की धमकी देते हुए चले गये ।इस संबंध में थानाध्यक्ष तेजी बजार सत्येन्द्र भाई पटेल ने बताया कि तहरीर के आधार पर जान से मारने की धमकी सहित संबंधित धाराओं में मुकद...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.