कौशाम्बी, मई 1 -- पश्चिम शरीरा, हिन्दुस्तान संवाद। सरसवां ब्लॉक अंतर्गत अंधावां गांव में विधायक निधि से लगी हाईमास्ट लाइट करीब चार महीने से खराब पड़ी है। इससे स्थानीय लोगों और बाजार आने वाले ग्रामीणों व दुकानदारों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।अंधावां गांव में रात के समय उजाला रखने के लिए वर्ष 2019 में तत्कालीन विधायक रहे लाल बहादुर द्वारा हाईमास्ट लाइट लगवाई गई थी। इधर चार माह से यह लाइट खराब हो गई है। हाईमास्ट लाइट न जलने से गांव में शाम होते ही अंधेरा छा जाता है। इतना ही नहीं सोमवार व शुक्रवार को बाजार लगने पर दुकानदारों को कठिनाई का सामना करना पडता है। इतना ही नहीं सड़क पर अंधेरा रहने से बाजार वाले दिन हादसे की भी सम्भावना बनी रहती है। जिम्मेदार हैं कि खराब हो चुकी लाइट की मरम्मत कराने का नाम ही नहीं ले रहे हैं। इसे लेकर ग्राम...