कन्नौज, अगस्त 18 -- कन्नौज, संवाददाता। ग्रामीण क्षेत्रों में प्राथमिक स्वास्थ्य सेवाओं को आधुनिक बनाने की दिशा में पहल की गई है। सदर विधानसभा क्षेत्र के पांच आयुष्मान आरोग्य मंदिरों को अब कृत्रिम बुद्धिमत्ता (एआई) आधारित आधुनिक चिकित्सा उपकरणों से लैस किया गया है। ये उपकरण सदर विधायक और प्रदेश सरकार में राज्यमंत्री स्वतंत्र प्रभार असीम अरुण ने अपनी विधायक निधि से उपलब्ध कराए हैं। आरोग्य मंदिरों में एआई आधारित डिजिटल स्टेथोस्कोप, डिजिटल ईसीजी और डिजिटल फीटल डॉपलर समेत आधुनिक उपकरण उपलब्ध कराए गए हैं। इनकी मदद से प्राथमिक स्तर पर ही मरीजों की जरूरी जांच और स्वास्थ्य संबंधी प्रारंभिक आकलन किया जा सकेगा। इससे गंभीर बीमारियों के शुरुआती संकेत मिलने पर मरीजों को समय रहते उचित उपचार और आगे की जांच के लिए रेफर किया जा सकेगा। इस पहल का सबसे बड़ा ल...