अमरोहा, दिसम्बर 10 -- सदर विधायक एवं उत्तर प्रदेश लोक लेखा समिति के सभापति महबूब अली ने शहर के मोहल्ला मंडी चौब स्थित रामचंद्र सिंह खत्री कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में कक्ष निर्माण के लिए अपनी विधायक निधि से पांच लाख रुपये का अनुशंसा पत्र गुरुवार को कैंप कार्यालय पर प्रधानाचार्या डॉ.प्रतिभा देवी को सौंपा। बताया कि विद्यालय बहुत पुराना होने के कारण जर्जर स्थिति में है। विद्यालय में अध्ययन कक्षों का निर्माण होना आवश्यक है। यदि जरुरत पड़ी तो और राशि दी जाएगी। विधायक ने कहा कि हमें अपने बच्चों की शिक्षा पर पूर्ण ध्यान देना चाहिए। पढ़ा-लिखा समाज ही उन्नति करता है। आने वाले समय में यहां से बच्चे पढ़ लिखकर देश का नाम रोशन करेंगें।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...