बलरामपुर, फरवरी 15 -- ललिया संवाददाता। स्थानीय क्षेत्र के ग्राम पंचायत नंदनगर जुम्मनडीह में खड़ंजा निर्माण कार्य प्रारंभ हो गया है। यह कार्य तुलसीपुर विधायक कैलाशनाथ शुक्ला की संस्तुति से विधायक निधि द्वारा कराया जा रहा है। निर्माण शुरू होने से ग्रामीणों में उत्साह का माहौल है। स्थानीय लोगों ने बताया कि खड़ंजा उत्तर खलिहान से दक्षिण खलिहान होते हुए नाला तक बनाया जा रहा है। मार्ग लंबे समय से जर्जर अवस्था में था जिससे विशेषकर वर्षा ऋतु में आवागमन बाधित हो जाता था। किसानों, छात्रों और दैनिक यात्रियों को कठिनाइयों का सामना करना पड़ता था। ग्रामीणों ने विधायक की पहल की सराहना करते हुए कहा कि इससे गांव में आवागमन सुगम होगा और खेत-खलिहान तक पहुंच आसान बनेगी। हरीराम, तिलकराम, श्रवण कुमार, तरुण कुमार, क्षेत्र पंचायत सदस्य ओमप्रकाश पांडेय, सहज राम, ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.