लखनऊ, दिसम्बर 23 -- लखनऊ, विशेष संवाददाता समाजवादी पार्टी की ओर से विधानसभा में मंगलवार को विधायक निधि से गंभीर रोगियों के इलाज के लिए एक करोड़ रुपये हर साल देने की मांग की गई। विधानसभा अध्यक्ष सतीश महाना ने संसदीय कार्य मंत्री सुरेश खन्ना से इस पर विचार करने को कहा। उन्होंने आश्वासन दिया है कि इसे दिखवा लेंगे। अतरौलिया आजमगढ़ के सपा विधायक डा. संग्राम सिंह ने कहा कि असाध्य रोगियों को विधायक निधि से एक वित्तीय वर्ष में 25 लाख रुपये तक देने की व्यवस्था है। उन्होंने मांग की है कि इसे बढ़ाकर एक करोड़ रुपये कर दिया जाए, जिससे गंभीर रोग से पीड़ितों के इलाज के लिए पैसे की व्यवस्था हो सके। विधानसभा क्षेत्र में कुछ ऐसे गंभीर रोगी होते हैं, जिनके इलाज के लिए अधिक पैसे की जरूरत होती है। इसलिए इसकी व्यवस्था होने के बाद ऐसी रोगियों को काफी फायदा हो ज...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.