मुरादाबाद, जून 13 -- बाबा लक्ष्मण दास की मणि पर विधायक निधि से एक कमरा बनाया जाएगा, जिसमें अस्थाई रूप से आयुष चिकित्सालय चलाया जाएगा। यह बात शनिवार को आयुष चिकित्सा शिविर के उद्घाटन के अवसर पर बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान ने कही। पूर्व सांसद राजा चंद्र विजय सिंह ने कहा कि नगर के समाजसेवियों के सहयोग से सरकारी अस्पताल का निर्माण हुआ था। अब भी नागरिक परिषद बिलारी के आह्वान पर आयुष चिकित्सालय का निर्माण शीघ्र होगा। शिविर के उद्घाटन से पूर्व नगर पालिका परिषद बिलारी के अध्यक्ष रघुराज सिंह यादव के साथ नागरिक परिषद बिलारी के संयोजक डॉक्टर जितेंद्र दक्ष ने उस नवनिर्मित कार्य का निरीक्षण किया, जो आयुष चिकित्सालय के लिए कराया गया है。

उद्घाटन के विशेष अतिथि उद्घाटन करने वालों में बिलारी विधायक मोहम्मद फहीम इरफान, पूर्व सांसद राजा चंद्र विजय सिं...