चम्पावत, जनवरी 2 -- चम्पावत। सीएम पुष्कर सिंह धामी ने विधायक निधि से 8.70 करोड़ रुपये के विकास कार्य स्वीकृत किए हैं। विधान सभा की 113 ग्राम पंचायतों और नगर क्षेत्र के सात वार्ड में ये कार्य होंगे। कैंप कार्यालय के नोडल अधिकारी बीएस बृजवाल ने बताया कि वर्ष 2025 और 2026 की विधायक निधि के तहत सीएम धामी ने 8.70 करोड़ रुपये स्वीकृत किए हैं। इनमें मेला स्थल के 77, सीसी मार्ग के 81, संपर्क मार्ग के 39, मार्ग सुधारीकरण के 17 कार्य प्रमुख रूप से शामिल हैं। इन कार्यों से ग्रामीण संपर्क, आवागमन की सुविधा तथा स्थानीय अर्थव्यवस्था को नई गति मिलेगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...