बिजनौर, फरवरी 22 -- उत्तर प्रदेश में विधान मंडल क्षेत्र विकास निधि (विधायक निधि) के सदुपयोग और विकास कार्यों को धरातल पर उतारने के मामले में बिजनौर जिले ने बड़ी उपलब्धि हासिल की है। चालू वित्तीय वर्ष की हालिया रैंकिंग के अनुसार, बिजनौर पूरे प्रदेश में दूसरे स्थान पर रहा है। जिले के जनप्रतिनिधियों द्वारा निधि का समयबद्ध इस्तेमाल सुनिश्चित करने से ग्रामीण और शहरी क्षेत्रों में बुनियादी ढांचे का तेजी से विस्तार हो रहा है। वित्तीय वर्ष 2024-25 और 2025-26 के खर्च के विवरण और फरवरी 2026 की हालिया विभागीय समीक्षा बैठकों में प्रस्तुत जिलेवार प्रदर्शन रिपोर्ट के आधार पर बिजनौर को प्रदेश के शीर्ष जनपदों में स्थान दिया गया है। रैंकिंग में प्रदेश के 75 जिलों में बिजनौर को दूसरा स्थान प्राप्त हुआ है। जिले में आवंटित धनराशि का बड़ा हिस्सा सड़कों के निर्मा...