विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप, एसडीएम से शिकायत
गाज़ियाबाद, जून 22 -- मोदीनगर, संजीव वर्मा। शक्ति अन्याय निवारण ट्रस्ट की अध्यक्ष एवं जिला पंचायत सदस्य दीपा त्यागी ने भाजपा विधायक डॉ. मंजू शिवाच पर विधायक निधि के दुरुपयोग का आरोप लगाते हुए एसडीएम मोदीनगर को शिकायत दी है। उनका आरोप है कि विधायक निधि से निजी शिक्षण संस्थान छाया पब्लिक स्कूल में कबड्डी और कुश्ती के अंतरराष्ट्रीय स्तर के मैट स्थापित कराए गए हैं, जबकि निधि का उपयोग सार्वजनिक विकास कार्यों के लिए किया जाना चाहिए। दीपा त्यागी ने कहा कि क्षेत्र के कई सरकारी स्कूल मूलभूत सुविधाओं के अभाव में हैं और निधि का उपयोग वहां किया जाना चाहिए था। उन्होंने मामले की जांच कराने की मांग की है।एसडीएम अजित सिंह ने बताया कि शिकायत को उच्चाधिकारियों के संज्ञान में लाकर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। वहीं विधायक डॉ. मंजू शिवाच ने आरोपों को खारिज करते ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.