देवरिया, फरवरी 25 -- देवरिया, निज संवाददाता। शहर के देवरिया रामनाथ में संचालित एक विद्यालय के प्रबंधक पर विधायक निधि का 24.18 लाख रुपए का गबन का आरोप है। इस मामले में कोतवाली पुलिस ने प्रबंधक के विरुद्ध केस दर्ज किया है। यह कार्रवाई पुलिस ने न्यायालय के आदेश पर की है। शहर के सरस्वती सदन रामनाथ देवरिया के रहने वाले परितोष मिश्र ने दिए गए तहरीर में आरोप लगाया है कि यूपी पब्लिक स्कूल की मान्यता फर्जी कागजात के आधार पर लिया गया। इसकी जांच में पुष्टि हो चुकी है और इस मामले में केस दर्ज हो चुका है। इस विद्यालय के भवन निर्माण के नाम पर 2003 से 2017 के बीच विधायक व विधान परिषद निधि से कुल 24.18 लाख रुपए लेकर गबन कर लिया गया। इस मामले में पुलिस व अन्य अधिकारियों से शिकायत की गई। लेकिन इस मामले में पुलिस द्वारा कोई कार्रवाई नहीं की गई। इसके बाद माम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.