खगडि़या, अप्रैल 24 -- खगड़िया । नगर संवाददाता पूर्व मंत्री श्रवण कुमार को जदयू के विधायक दल का नेता चुने जाने पर लगातार बधाईयां दी जा रही हैं। श्री कुमार से जदयू के प्रदेश सचिव सुमित सिंह महतो गुरुवार को मिलकर उन्हें नई जिम्मेवारी के लिए शुभकामनाएं दी है। इस दौरान श्री महतो ने कहा कि पूर्व मंत्री श्रवण कुमार ने सूबे के ग्रामीण विकास मंत्री के रूप में लंबे समय जिम्मेवारी संभालते हुए राज्य के विकास में अपनी अहम भूमिका निभाई। वहीं परिवहन मंत्री के पद पर रहकर भी उन्होंने कई बेहतर योजनाओं को गति दी है। कहा कि अब वे विधायक दल के नेता के रूप में अपनी इस जिम्मेवारी को सदन में बेहतर ढंग से निभाएंगे। यह भी पढ़ें- संजय झा व श्रवण कुमार को बधाई कहा कि पार्टी की नीतियों को मजबूती से सदन में रखना उनकी सबसे बड़ी जिम्मेवारी होगी। इधर प्रदेश सचिव ने कहा कि ...