पटना, अप्रैल 10 -- Bihar BJP CM: बिहार के मुख्यमंत्री नीतीश कुमार ने राज्यसभा सांसद की शपथ लेकर सरकार के नेतृत्व परिवर्तन का अपने हिस्से का आधा काम कर दिया है। अब भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) और सरकार के बीच मुख्यमंत्री पद से नीतीश के इस्तीफे की औपचारिकता की दीवार ही रह गई है, जिसे जनता दल यूनाइटेड (जेडीयू) के अध्यक्ष किसी भी दिन राजभवन जाकर गिरा सकते हैं। राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) सरकार के मुखिया में बदलाव का असली काम अब भाजपा के हिस्से है, जिसमें अगले सीएम का चयन ही सबसे अहम काम है। एनडीए सरकार में गठबंधन के सहयोगी दलों के मंत्रियों के नाम संबंधित पार्टियों की तरफ से ही आएंगे। भाजपा को अपने मंत्रियों की लिस्ट देखनी है। विधानसभा में सबसे बड़ी पार्टी या गठबंधन के विधायक दल का नेता मुख्यमंत्री बनता है। इस समय नीतीश कुमार एनडीए विध...