रामगढ़, जनवरी 2 -- गोला, निज प्रतिनिधि। मांडू के आजसू विधायक तिवारी महतो शुक्रवार को अचानक गोला पहुंचे और कार्यकर्ताओं से मिलकर उन्हें नववर्ष की बधाई दी। उन्होंने कहा कि नया साल समाज के हर वर्ग के लिए सुखमय और फलदायी हो। नववर्ष सभी के लिए विकास और बुलंदियों का नया सवेरा लेकर आए। सभी के परिवारों में सुख शांति बनी रहे यही मेरी कामना है। उन्होंने कहा कि नए वर्ष में हम सभी को सकंल्प लेकर कार्य करने की जरूरत है। पूछे जाने पर कहा कि कार्यकर्ता पार्टी की रीढ़ हैं। कार्यकर्ताओं के अंदर नयी ऊर्जा भरने के साथ उनके टूटे मनोबल को दोबारा जोड़ने की तैयारी की जा रही है। आगमी चुनाव में पार्टी के कार्यकर्ता नई ऊर्जा के साथ चुनाव मैदान में नजर आएंगे। मौके पर सचिव नित्यानंद महतो, अंगद महतो, दिनु गोस्वामी, महेश महतो सहित दर्जनों उपस्थत थे।
हिंदी हिन्दुस्तान...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.