हरिद्वार, सितम्बर 24 -- किच्छा विधायक तिलकराज बेहड़ पर हुए हमले के विरोध में जिला महानगर कांग्रेस कमेटी हरिद्वार ने गुरुवार को प्रदर्शन कर दोषियों के खिलाफ तत्काल कठोर कानूनी कार्रवाई की मांग की। प्रदर्शन को संबोधित करते हुए जिला महानगर कांग्रेस अध्यक्ष अमन गर्ग ने घटना की निंदा करते हुए हमले के लिए भाजपा से जुड़े लोगों को जिम्मेदार ठहराया। स्वतंत्रता सेनानी उत्तराधिकारी प्रकोष्ठ अध्यक्ष मुरली मनोहर और प्रदेश कांग्रेस उपाध्यक्ष संतोष चौहान ने आरोप लगाया कि प्रदेश में विपक्ष की आवाज को दबाने का प्रयास किया जा रहा है। वरिष्ठ नेता राजबीर सिंह व महेश प्रताप राणा ने कहा कि किसी निर्वाचित जनप्रतिनिधि पर हमला लोकतांत्रिक व्यवस्था पर हमला है। यह भी पढ़ें- विधायक बेहड़ से मारपीट के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, प्रदेश सरकार का पुतला फूंका वरिष्ठ...