विधायक तरारा ने उठाई जिले का नाम जेपी नगर करने की मांग
अमरोहा, जुलाई 19 -- मुख्यमंत्री की सभा के दौरान अपने संबोधन में मंडी धनौरा विधायक राजीव तरारा ने जिले का नाम फिर से ज्योतिबा फुले नगर किए जाने की मांग को मुख्यमंत्री के सामने रखा। कहा कि 15 अप्रैल 1997 में सृजित इस जिले का नाम जेपी नगर तय किया गया था लेकिन इसके बाद सपा सरकार ने इसे बदलकर अमरोहा कर दिया। कहा जनता की अपेक्षा और जनभावना का सम्मान कर जिले का नाम फिर से ज्योतिबा फुले नगर किया जाना चाहिए। इसके साथ ही उन्होंने तिगरी मेले को राजकीय घोषित किए जाने पर मुख्यमंत्री का आभार जताते हुए कहा कि तिगरी में पक्के घाटों का अभाव है, बांध की भी आवश्यक्ता है, ऐसे में इस ओर भी ध्यान दिया जाना चाहिए। यह भी पढ़ें- Amroha News: 25 मिनट के भाषण में 12 बार लिया अमरोहा का नाम गंगा एक्सप्रेसवे की हरिद्वार तक स्वीकृति के लिए उन्होंने मुख्यमंत्री का आभार ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.