कोडरमा, जून 10 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। विधायक डॉ. नीरा यादव के चालक राजकुमार यादव की हत्या मामले में पुलिस ने बुधवार सुबह दो और आरोपियों को गिरफ्तार किया है। गिरफ्तार महिलाओं में रामदेवी यादव की पत्नी सोनी देवी तथा राजू यादव की पत्नी यशोदा देवी उर्फ गीता देवी शामिल हैं। पुलिस ने दोनों को क्रमशः बरकट्ठा और बेकोबार क्षेत्र से गिरफ्तार किया। बताया गया कि राजकुमार यादव की हत्या 3 जून को कोडरमा थाना क्षेत्र के चितरपुर गांव में जमीन विवाद को लेकर हुई थी। इस मामले में पुलिस अब तक कुल सात आरोपियों को गिरफ्तार कर चुकी है। पुलिस ने इस हत्याकांड में कुल 12 लोगों को आरोपी बनाया है। यह भी पढ़ें- जमीन पर कब्जे के विवाद में गोलीबारी में दो गिरफ्तार शेष फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए लगातार छापेमारी अभियान चलाया जा रहा है। पुलिस का कहना है कि जल्द ...