बिहारशरीफ, दिसम्बर 16 -- बोले-जदयू समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी फोटो: जितेंद्र जदयू: अस्थावां में मंगलवार को विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार का स्वागत करते कार्यकर्ता। अस्थावां, निज संवाददाता। विधायक डॉ. जितेंद्र कुमार ने अस्थावां विधानसभा क्षेत्र में मंगलवार को जदयू के सदस्यता अभियान की शुरुआत की। उन्होंने कहा कि संगठन की मजबूती कार्यकर्ताओं से ही आती है। जदयू समाज के सभी वर्गों को साथ लेकर चलने वाली पार्टी है। बड़ी संख्या में लोगों ने रसीद कटवाकर पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। उन्होंने कहा कि सभी गांव में विकास योजनाओं के क्रियान्वयन, युवाओं और कमजोर वर्गों के लिए चल रही योजनाओं को गति देना उनकी प्राथमिकता रहेगी। कार्यक्रम की अध्यक्षता प्रखंड अध्यक्ष अजय कुमार ने की। मौके पर जिला अध्यक्ष मो. अरशद, ललन प्रसाद, विनोद प्रसाद सिंह...