कोडरमा, फरवरी 20 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला मुख्यालय से सटे सुजानपुर लखीबागी में आम रास्ता से जुड़ा मामला गुरुवार को विधानसभा के शून्यकाल में गूंजा। कोडरमा विधायक डॉ. नीरा यादव ने इस मुद्दे को सदन में उठाते हुए कहा कि सुजानपुर लखीबागी स्थित रेडियो स्टेशन परिसर की चहारदीवारी कराई जानी प्रस्तावित है। उन्होंने बताया कि उक्त स्थल से होकर पिछले लगभग 60 वर्षों से ग्रामीणों द्वारा आम रास्ते के रूप में आवागमन किया जाता रहा है। विधायक ने कहा कि स्थानीय लोगों की मांग है कि रेडियो स्टेशन की चहारदीवारी दक्षिणी छोर पर आम रास्ता को छोड़ते हुए बनाई जाए, ताकि ग्रामीणों के आवागमन में किसी प्रकार की बाधा उत्पन्न न हो। यदि रास्ता बंद किया जाता है तो आसपास के लोगों को काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ेगा। डॉ. नीरा यादव ने सरकार से आग्रह किया कि ग्रामीणों...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.