कलबुर्गी, फरवरी 11 -- कर्नाटक के कलबुर्गी जिले में एक पारिवारिक समारोह के दौरान कांग्रेस विधायक मतीन पटेल का कथित तौर पर हथियार लेकर नाचने का एक वीडियो सामने आने के बाद बवाल हो गया है। वीडियो वायरल होने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने उनकी आलोचना शुरू कर दी है। इस मामले में पुलिस ने भी जांच शुरू कर दी है। सोशल मीडिया पर व्यापक रूप से प्रसारित इस वीडियो क्लिप में पटेल एक काली एसयूवी में आते हैं और फिल्म 'धुरंधर' के एक गाने पर पिस्टल जैसी दिखने वाली वस्तु लेकर नाचते हुए दिखाई देते हैं। उनके कुछ समर्थक भी बंदूक जैसी चीजें लिए हुए देखे गए। सोशल मीडिया यूजर्स ने इस प्रदर्शन की आलोचना करते हुए इसे गैर-जिम्मेदाराना बताया और सार्वजनिक कार्यक्रमों में बढ़ती 'गन कल्चर' पर चिंता व्यक्त की है। Gun culture on open display in Congress-ruled Karnataka. A ...