बोकारो, जून 19 -- नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट क्षेत्र के पलामू पंचायत अंतर्गत आदिवासी बहुल गांव छोटकी कुड़ी में बिजली आपूर्ति को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नया बिजली ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया है। विधायक जयराम महतो की विशेष पहल पर स्थापित इस ट्रांसफार्मर का उद्घाटन शुक्रवार को जेएलकेएम नावाडीह प्रखंड उपाध्यक्ष देवनारायण महतो, पलामू पंचायत के पंचायत अध्यक्ष प्रेम कुमार महतो एवं जिला पदाधिकारी अमित महतो ने संयुक्त रूप से किया। जेएलकेएम नावाडीह प्रखंड उपाध्यक्ष ने कहा कि विधायक क्षेत्र के चहुंमुखी विकास के लिए संकल्पित हैं। ग्रामीण क्षेत्रों में आधारभूत संरचनाओं को मजबूत करना उनकी प्राथमिकता है। विश्वास दिलाया कि भविष्य में भी क्षेत्र की बिजली एवं पेयजल जैसी मूलभूत समस्याओं का त्वरित समाधान किया जाएगा। नए ट्रांसफार्मर के लगने से अब लगभग 200...