विधायक जयराम महतो ने मृतक के परिजन से की मुलाकात
कोडरमा, जून 23 -- चंदवारा, निज प्रतिनिधि। जेएलकेएम (झारखंड लोकतांत्रिक क्रांतिकारी मोर्चा) के केंद्रीय अध्यक्ष सह डुमरी विधायक जयराम महतो चंदवारा प्रखंड के उरवां में पार्टी के पूर्व प्रत्याशी कृष्णा यादव की शादी समारोह में शामिल होने मंगलवार को कोडरमा पहुंचे। इस दौरान उन्होंने गत दिनों उरवां निवासी युवक दशरथ यादव का शव जयनगर थाना क्षेत्र के एक बंद खदान से मिलने को लेकर परिजनों से मुलाकात की। मामले को लेकर कोडरमा एसपी व चंदवारा थाना प्रभारी से दूरभाष कर बात कर घटना की जांच की जानकारी ली। साथ हीं मामले का जल्द उदभेदन करने की मांग की। प्रशासन द्वारा आश्वासन दिया गया कि जल्द मामले का उदभेदन कर लिया जायेगा।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.