विधायक जयराम ने गायक मन्नत को सम्मानित किया
धनबाद, जून 2 -- बरोरा। शास्त्री नगर (जमुआटांड़) निवासी गायक मन्नत पांडेय का चयन देश के प्रतिष्ठित टीवी रियलिटी शो में होने पर जन प्रतिनिधियों द्वारा उन्हें सम्मानित करने का सिलसिला जारी है। इसी क्रम में डुमरी विधायक जयराम महतो सोमवार की शाम मन्नत के घर पहुंचे और उन्हें अंग वस्त्र भेंट कर सम्मानित किया। मौके पर मन्नत के पिता मनदीप शास्त्री समेत पूरा परिवार उपस्थित थे। इससे पहले दोपहर में डुमरा उत्तर पंचायत के मुखिया बिनोद महतो ने भी मन्नत को सम्मानित किया। गौरतलब हो कि हाल ही में मन्नत का चयन मुंबई के प्रसिद्ध टीवी रियलिटी शो हर घर टैलेंट में हुआ है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.