चक्रधरपुर, अप्रैल 6 -- सोनुवा। मनोहरपुर विधानसभा क्षेत्र के विधायक जगत माझी की सक्रियता सोमवार को सोनुवा प्रखंड के सुदूरवर्ती क्षेत्रों में देखने को मिली। क्षेत्र के विकास और जन-संवाद को प्राथमिकता देते हुए उन्होंने लोंजो पंचायत के अंतर्गत आने वाले दुर्गम गांवों कुदाबुरू, निलाइगोट और पोड़ाहाट पंचायत के झींगामारचा का दौरा किया। यहां विधायक ने ​जनचौपाल लगा ग्रामीणों से सीधा संवाद किया और उनकी समस्याओं को सुना। ​विधायक के पहुंचने पर ग्रामीणों ने पारंपरिक तरीके से उनका स्वागत किया, साथ ही अपनी बुनियादी सुविधाओं के अभाव को लेकर अपनी व्यथा भी रखी। सुदूर क्षेत्र होने के कारण इन गांवों में विकास की रफ्तार धीमी रही है। ग्रामीणों ने ​गर्मी के मौसम की आहट के साथ ही चापाकालों की मरम्मत और नए जल स्रोतों की आवश्यकता जताई गई। साथ ही मुख्य सड़क से गांवों ...