पीलीभीत, अप्रैल 14 -- गजरौला/पीलीभीत। सीएम मॉडल स्कूल के निर्माण में दोयम दर्जे के काम की शिकायत पर बरखेड़ा विधायक स्वामी प्रवक्तानंद ने निरीक्षण किया। मानकों को नजरअंदाज किए जाने की मिली जानकारी विधायक ने ईटों को उठा कर देखा तो ईंट दोनों आपस में मारने पर टूट गई। इससे निर्माण कार्य की गुणवत्ता पर सवाल उठे। इसका वीडियो वायरल हुआ है। विधायक की शिकायत पर डीएम ने सीडीओ के माध्यम से जांच कराई। विधायक ने बताया कि वीडियो करीब दस दिन पुराना है। निर्माण कार्य अब गुणवत्ता के साथ हो रहा है। करीब 25 करोड़ की लागत से बिठौरा में कक्षा एक से इंटरमीडिएट तक की पढ़ाई के लिए सीएम कंपोजिट विद्यालय बनाया जा रहा है। यह भी पढ़ें- घाट निर्माण में अनियमितता उजागर, जांच की मांग उठी इसमें गुणवत्ता विहीन कार्य होने की शिकायत मिलने पर विधायक मौके पर पहुंचे और जांच की...