किशनगंज, जून 14 -- ठाकुरगंज, निज संवाददाता ठाकुरगंज प्रखंड स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र (पीएचसी) में व्याप्त स्वास्थ्य सुविधाओं की कमी को लेकर ठाकुरगंज विधायक गोपाल कुमार अग्रवाल ने स्वास्थ्य विभाग के समक्ष गंभीर चिंता जताई है। उन्होंने बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री से मिलकर उन्हें पत्र लिखकर ठाकुरगंज पीएचसी में बुनियादी एवं आवश्यक स्वास्थ्य सुविधाएं उपलब्ध कराने की मांग की है।अपने पत्र में उन्होंने उल्लेख किया है कि सीमावर्ती एवं जनसंख्या की दृष्टि से महत्वपूर्ण ठाकुरगंज प्रखंड की आबादी तीन लाख से अधिक है और यहां का प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ही क्षेत्र की प्रमुख सरकारी स्वास्थ्य इकाई है। हाल ही में किए गए निरीक्षण के दौरान स्वास्थ्य सेवाओं के संचालन में कई गंभीर कमियां सामने आईं, जिसके कारण आम लोगों को समुचित चिकित्सा सुविधा नहीं मि...