बागेश्वर, नवम्बर 17 -- कपकोट के विधायक सुरेश गड़िया ने देवलचौंरा मंडल की ग्राम पंचायत करुली में जन समस्याएं सुनीं। इस दौरान लोगों ने बिजली, पानी, शिक्षा और सड़क की समस्याएं बताई। विधायक ने मौके से ही संबंधित अधिकारियों को फोन कर जल्द समस्याओं के समाधान के निर्देश दिए। उन्होंने लोगों ने सरकार की योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने को कहा। सोमवार को विधायक क्षेत्र भ्रमण पर पहुंचे। यहां लोगों ने अपने विधायक का स्वागत किया। ग्राम पंचायत करूली के विभिन्न तोकों में जनसंवाद के माध्यम से लोगों की पीड़ा सुनीं। इस दौरान उन्होंने केंद्र सरकार एवं प्रदेश सरकार द्वारा संचालित जन कल्याणकारी योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में लोगों को अवगत कराया। गड़िया ने कहा कि वह लोगों के बीच जाते हैं उन्हें दोगुनी ऊर्जा मिलती है। उन्होंने कहा कि सरकार गांव-गांव सड़क पहुं...