पीलीभीत, अगस्त 24 -- बीसलपुर। छेदालाल कॉलोनी में कक्षा 12 के छात्र विद्यांश सक्सेना ने राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में प्रथम स्थान हासिल कर नाम रोशन किया है। बीसलपुर के छात्र विधांश सक्सेना ने करीब एक वर्ष पहले डायट में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में हिस्सा लेकर अपने खेल करियर की शुरुआत की थी। प्रतियोगिता में सफलता के बाद उन्होंने जिला, मंडल और प्रदेश स्तर की प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन किया। इसके बाद राष्ट्रीय स्तर की अंडर-19 बैडमिंटन प्रतियोगिता में उन्होंने शानदार खेल दिखाते हुए प्रथम स्थान हासिल किया। विद्यांश ने बताया कि अंडर-19 में चयन होने के बाद 19 अगस्त को पहला मुकाबला खेला, जिसमें जीत दर्ज की। इसके बाद 20 अगस्त को सेमीफाइनल मुकाबला भी अपने नाम किया। 21 अगस्त को फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए उ...