बदायूं, दिसम्बर 20 -- बिल्सी। उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत महात्मा गांधी इंटर कॉलेज उझानी में आयोजित विधायक खेल स्पर्धा में स्थानीय भूदेवी वार्ष्णेय इंटर कॉलेज के विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन कर विद्यालय का नाम रोशन किया। कबड्डी प्रतियोगिता में विद्यालय की बालक एवं बालिका वर्ग की टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। वहीं, वॉलीबॉल प्रतियोगिता में भी बालक वर्ग की टीम विजेता रही। एथलेटिक्स और कूद प्रतियोगिताओं में भी विद्यालय के खिलाड़ियों ने प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान प्राप्त कर अपनी प्रतिभा का परिचय दिया। विद्यालय परिसर में विजेता छात्र-छात्राओं को सम्मानित किया गया। इस मौके पर प्रधानाचार्य प्रदीप शर्मा, पीटीआई वरुण कुमार सिंह, प्रदीप सक्सेना आदि मौजूद रहे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति स...