आगरा, दिसम्बर 19 -- शु्क्रवार को आरबीएस डिग्री कॉलेज मैदान पर आगरा उत्तर विधानसभा क्षेत्र की विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन हुआ। उद्घाटन विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल व भाजपा महानगर अध्यक्ष राजकुमार गुप्ता ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। खिलाड़ियों ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। विजेता खिलाड़ियों को आकर्षक पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। स्पर्धा में 500 से अधिक खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। अतिथियों का स्वागत आरबीएस कॉलेज के कार्यवाहक प्राचार्य प्रो.मनुकांत शास्त्री, जिला युवा कल्याण अधिकारी बिजेंद्र कुमार, क्षेत्रीय युवा कल्याण अधिकारी वरुण कुमार ने किया। इस अवसर पर विधायक पुरुषोत्तम खंडेलवाल ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के मार्गदर्शन में देश तरक्की कर रहा है। देश की तरक्की में खिलाड़ियों...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.