मुजफ्फर नगर, दिसम्बर 9 -- उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग 2025- 26 के अंतर्गत आठ दिसम्बर को आयोजित विधायक खेल स्पर्धा पुरकाजी में जनता इंटर कॉलेज मुस्तफाबाद पचैंडा के जूनियर व सीनियर बालक वर्ग की फुटबॉल टीम द्वारा प्रथम स्थान प्राप्त किया गया। विद्यालय के प्रधानाचार्य राकेश कुमार द्वारा मंगलवार को खिलाड़ियों को प्रमाण-पत्र व मेडल देकर सम्मानित किया गया तथा सभी विद्यार्थियों को खेल के प्रति जागरूक किया।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...