उरई, दिसम्बर 9 -- उरई। संवाददाता विधायक खेल स्पर्धा में सरस्वती विद्या मन्दिर की राधा व स्वाती ने बैडमिंटन प्रतियोगिता में गोल्ड मेडल जीत विद्यालय का नाम रोशन कर मान बढ़ाया है। गोल्ड मेडल जीतने वाली दोनों छात्राएं जनवरी में कानपुर में होने वाली प्रतियोगिता में भाग लेंगी। युवा कल्याण एवं प्रांतीय रक्षक दल विभाग उत्तर प्रदेश ग्रामीण खेल लीग के अंतर्गत विधायक खेल स्पर्धा का आयोजन उरई विधानसभा द्वारा 6 दिसंबर को इंदिरा स्टेडियम में आयोजित किया गया था। अंडर 17 बैडमिंटन में उरई विधानसभा से 20 खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया था, जिसमें अंडर 17 बैडमिंटन प्रतियोगिता में सरस्वती विद्या मंदिर की छात्रा राधा ने चार मैच खेले। राधा ने एकल व डबल्स में भी 21- 12 पॉइंट्स के भारी अंतर के साथ कोकिल को हराकर पहला स्थान प्राप्त किया। वहीं सरस्वती विद्या मंदिर की ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.