सोनभद्र, दिसम्बर 12 -- सोनभद्र, संवाददाता। जनपद में 25 दिसंबर से होने वाले विधायक खेल महाकुंभ के आयोजन के लिए शुक्रवार को हाइडिल मैदान में विधिवत भूमि पूजन किया गया। शुभ मुहूर्त में वैदिक मंत्रोच्चार के बीच कार्यक्रम की सफलता के लिए भगवान की स्तुति की गई। भूमि पूजन में अनुसूचित जाति जनजाति आयोग के उपाध्यक्ष जीत सिंह खरवार, सदर विधायक भूपेश चौबे, जिला अध्यक्ष नंदलाल गुप्त प्रमुख रूप से शामिल रहे। सदर विधायक भूपेश चौबे ने कहा कि यह खेल जनपद के युवाओं के सर्वांगीण विकास में बहुत बड़ी भूमिका अदा कर रहा है और करेगा। उन्होंने कहा कि इस तरह के खेल के आयोजन से जहां लोगों में आपसी समरसता सौहार्द भाईचारे को बढ़ावा मिलता है वहीं दूसरी तरफ आज खेल आर्थिक प्रगति का भी साधन बन चुका है। राज्य स्तर पर राष्ट्रीय स्तर पर अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेलने वाले खिलाड़...