गाज़ियाबाद, नवम्बर 6 -- गाजियाबाद। जिले की प्रत्येक विधानसभा में विधायक खेल प्रतियोगिता का आयोजन किया जाना है। इसके लिए तैयारी शुरू कर दी गई है। जिला युवा कल्याण अधिकारी ऋषि कुमार ने बताया कि अधिकारियों को विधानसभा वार खिलाड़ियों के पोर्टल पर पंजीकरण करने के निर्देश दिए हैं। प्रतियोगिता में एथलेटिक्स, कबड्डी, कुश्ती, वॉलीबॉल, फुटबॉल, भारोत्तोलन, जूडो और बैडमिंटन आदि खेल होते हैं। इनमें सब जूनियर, जूनियर और सीनियर वर्ग के लिए खिलाड़ी भाग ले सकते हैं।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...