गाज़ियाबाद, दिसम्बर 6 -- गाजियाबाद। मूलभूत सुविधाओं की कमी से परेशान आकाश नगर कॉलोनी के आरडब्ल्यूए प्रतिनिधियों ने शनिवार को विधायक अजीतपाल त्यागी से मुलाकात की। इस दौरान कॉलॉनी के विभिन्न मुद्दों पर बात कर समस्याओं के जल्द समाधान करने की मांग की। आरडब्ल्यूए पदाधिकारियों ने विधायक को बताया कि आकाश नगर कॉलोनी में गली की इंटरलॉकिंग सड़क टूटी है और नालियों से पानी बाहर बह रहा है। स्ट्रीट लाइट भी न के बराबर हैं, जिससे कॉलोनी में अंधेरा रहता है। बारिश के दौरान घर से निकलना दूभर हो जाता है। विधायक ने विकास कार्य करवाने का आश्वासन दिया है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...