लखनऊ, फरवरी 17 -- लखनऊ, कार्यालय संवाददाता उत्तर विधानसभा क्षेत्र के अंतर्गत फैजुल्लागंज तृतीय स्थित प्रियदर्शिनी कॉलोनी में व्याप्त सीवर और दूषित जल की समस्या को लेकर विधायक डॉ. नीरज बोरा ने नगर विकास विभाग का ध्यान आकृष्ट कराया है। डॉ. बोरा ने मंगलवार को कॉलोनी में चल रहे विकास कार्यों का निरीक्षण किया। इस दौरान कई स्थानों पर सीवर लाइन क्षतिग्रस्त पाई गई तथा गंदा पानी सड़कों पर बहता मिला। स्थानीय निवासियों ने भी शिकायत की कि घरों के शौचालयों और नालियों का पानी सही ढंग से निकासी नहीं हो पा रहा है, जिससे दुर्गंध और संक्रमण फैलने का खतरा बना हुआ है। निवासियों ने बताया कि इस संबंध में जलकल विभाग के अधिकारियों को कई बार लिखित शिकायत दी जा चुकी है लेकिन समस्या का स्थायी समाधान नहीं हो सका है। नीरज बोरा ने नगर विकास मंत्री अरविन्द कुमार शर्मा ...