विधायक कैलाश राजपूत के राज्य मंत्री बनने पर सौरिख में जश्न
कन्नौज, मई 10 -- तिर्वा क्षेत्र के विधायक कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने की घोषणा के बाद सौरिख कस्बे में उत्साह का माहौल देखने को मिला। नगर पंचायत अध्यक्ष राहुल गुप्ता के नेतृत्व में भाजपा कार्यकर्ताओं ने जोरदार खुशी मनाई। नगाड़ों की थाप, ढोल और आतिशबाजी के बीच कार्यकर्ता झूमते नजर आए। लोगों ने एक-दूसरे को मिठाई खिलाकर बधाई दी और राज्य मंत्री बनने पर खुशी व्यक्त की। इस अवसर पर मंडल अध्यक्ष मंजेश पाल, विनोद शुक्ला, राजन सैनी, वासु दुबे, सभासद संतोष प्रजापति, जीवन मिश्रा, यशपाल सिंह समेत बड़ी संख्या में भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। कार्यक्रम के दौरान कार्यकर्ताओं ने कहा कि कैलाश राजपूत को राज्य मंत्री बनाए जाने से क्षेत्र के विकास कार्यों को नई गति मिलेगी। यह भी पढ़ें- योगी मंत्रिमंडल में तिर्वा विधायक कैलाश राजपूत की एंट्री, कन्नौज ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.